फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   nephew going on bike with uncle shot

चाचा के साथ बाइक पर जा रहे भतीजे को मारी गोली

Thu, 01 Jul 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
nephew going on bike with uncle shot
बाइक पर सवार होकर चाचा के साथ घर जा रहे भतीजे को रामराये गांव में बुधवार रात को रोककर गोरी मार दी। गोली मोहन के कंधे पर लगी है। इस आरोप में रामराये गांव निवासी चार युवकों के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रामराये गांव निवासी मोहन उर्फ मोन ने बताया कि वह अपने चाचा जोगेेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार रात नौ बजे घर जा रहा था। जब वह बस अड्डे के पास स्थित प्याऊ के नजदीक पहुंचा तो बाइक के सामने दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया। एक बाइक को शीला चला रहा था। इसके पीछे गांव का ही रविंद्र बैठा था। दूसरी बाइक को आशीष चला रहा था और उसके पीछे प्रवीन उर्फ फांडा बैठा था। रविंद्र के हाथ में पिस्तौल थी। मोन ने बताया कि आरोपियों ने उसकी हत्या करने की साजिश के तहत उस पर फायरिंग की। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह बाइक से गिर गया। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके चाचा जोगेंद्र व अन्य परिजनों ने उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि रास्ता रोककर हत्या करने के प्रयास में गोली चलाने के आरोप में रामराये गांव निवासी रविंद्र, शीला, प्रवीन उर्फ फांडा व आशीष को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम आरोपियों के ठिकाने पर छापा मार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed