फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Neighboring youth tried to rape a minor girl who was alone at home

Jind News: घर में अकेली नाबालिग किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 24 Jun 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Neighboring youth tried to rape a minor girl who was alone at home
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जून को उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस का युवक उनके घर में घुस गया और उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। इस पर युवक बेटी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थाना प्रभारी मुकेश रानी ने बताया कि आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।ू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed