फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Negligence in SIR will not be tolerated, progress report should be uploaded every two hours

Jind News: एसआईआर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हर दो घंटे में अपलोड करें प्रगति रिपोर्ट

Wed, 01 Jul 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Negligence in SIR will not be tolerated, progress report should be uploaded every two hours
नरवाना। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने बुधवार को लघु सचिवालय में एईआरओ और सुपरवाइजरों की बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों को बीएलओ का मार्गदर्शन करने तथा हर दो घंटे में एसआईआर की प्रगति रिपोर्ट डैशबोर्ड पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने एईआरओ को लगातार निगरानी रखने और सुपरवाइजरों को फील्ड में रहकर बीएलओ व बीएलए-2 के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन

ग्राम सचिवों, सरपंचों और नगर पार्षदों से गांव व वार्ड स्तर पर मुनादी कराकर मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि बीएलओ 14 जुलाई तक घर-घर जाकर फॉर्म भरेंगे इसलिए मतदाता दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो और दो पहचान पत्र तैयार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी 225 बूथों पर 15 जून से एसआईआर प्रक्रिया जारी है और प्रशासन बीएलओ को हर संभव सहयोग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed