फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Negligence in road construction worth two crores in new grain market

Jind News: नई अनाज मंडी में दो करोड़ से बन रही सड़क निर्माण में लापरवाही

Sun, 09 Mar 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Negligence in road construction worth two crores in new grain market
08जेएनडी35: सड़क पर मिट्टी में सीधे डाली जा रही बजरी। आढ़ती
जींद। शहर की नई अनाज मंडी में दो करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। आढ़तियों का कहना है कि मिट्टी के ऊपर ही बजरी डालकर मार्केटिंग बोर्ड ने सड़क निर्माण की औपचारिकता पूरी की जा रही है। ऐसे में यह सड़क ज्यादा दिनों तक नही चलेगी। सड़क को ठीक तरीके से बनवाया जाए।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में आगामी सरसों व गेहूं सीजन को देखते हुए पहले ही व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं के तहत अनाज मंडी में सड़क निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। आढ़तियों का कहना है कि जो सड़क का निर्माण हो रहा है वह घटिया स्तर पर हो रहा है। मिट्टी पर सीधे बजरी डाल कर सड़क निर्माण किया जा रहा है, जबकि रोड़ा डाला जाना चाहिए और उसे दबाया जाना चाहिए। आढ़तियों का कहना कि सड़क का निर्माण सही तरीके से करवाया जाए। मंडी की चार सड़कें इसी तरह से बनाई गई हैं। इनसे भी धूल व मिट्टी नहीं हटाई गई। इसके कारण यह सड़क लंबे समय तक नहीं चलेंगी। जल्दी टूटने से आढ़तियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

बाक्स
सड़क का काम ठीक किया जा रहा है, कुछ जगह सफाई की कमी आढ़तियों को लगी तो मशीन को मौके पर ही बुलाकर सफाई करवा दी है। सड़क की तीन वर्ष की ठेकेदार की गारंटी होती है। अगर कहीं सड़क टूटी तो उसको भी दुरूस्त करवाया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश तायल एसडीओ हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड कृषि विपणन बोर्ड जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed