{"_id":"6a2c4f64b9c38149220f64c5","slug":"negligence-in-resolving-cm-window-complaints-will-not-be-tolerated-dc-jind-news-c-199-1-sroh1009-154986-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी
विज्ञापन
12जेएनडी09: लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश देते हुए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा। स्
जींद। सीएम विंडो के तहत प्राप्त शिकायतों के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
डीसी ने कहा कि सीएम विंडो पर दर्ज प्रत्येक शिकायत आमजन की अपेक्षाओं और विश्वास से जुड़ी होती है। इसलिए हर शिकायत का निपटारा गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया की वह स्वयं नियमित समीक्षा कर रही हैं और किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक से पूर्व हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिला स्तर पर शिकायतों की समीक्षा की गई। डीसी ने बताया कि वर्तमान में प्राप्त अधिकांश शिकायतें ऋण संबंधी मामलों से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विंडो आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है इसलिए विभागों को इसकी गंभीरता को समझते हुए कार्य करना चाहिए।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि शिकायतों के संबंध में तथ्यात्मक, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपलोड की जाए। बैठक में एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी अनिल कुमार दून, एसीटीएम मोनिका मौजूद रहे।