{"_id":"6a343a455267a4857a01d578","slug":"negligence-in-evm-security-will-not-be-tolerated-dc-jind-news-c-199-1-sroh1006-155309-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी
विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी19-ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैशाली शर
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित ईवीएम, वीवी पैट एवं वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए इनके रखरखाव एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा उपकरणों, प्रवेश एवं निकास रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से मशीनों की स्थिति एवं सुरक्षा प्रबंधन के बारे में जानकारी हासिल कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि भविष्य में होने वाले चुनावों के लिए मशीनें पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहें। इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार प्रदीप सरोहा, निजी सचिव प्रवीण परूथी, सहायक कपिल देव, भाजपा की ओर से जयदेव, इनेलो से सुनील कुमार, कांग्रेस से ईशाक भाटी, जजपा से संजय गोयत, बसपा से नरेश गौतम मौजूद रहे।