फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Negligence in development work will not be tolerated: Devendra Atri

विकास के कामों में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त : देवेंद्र अत्री

Thu, 24 Oct 2024 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Negligence in development work will not be tolerated: Devendra Atri
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में उचाना ब्लॉक के पंचायत विभाग के अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए गांव में चल रहे विकास के कामों की जानकारी ली। विधायक ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को कहा कि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार, काम में देरी सहन नहीं की जाएगी। गांव के विकास को प्राथमिकता देते हुए जो-जो योजनाएं हैं, उनको जल्द लागू करने का काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो काम पेंडिंग हैं, वो क्यों नहीं हो रहे हैं। उनमें जो कमी है, उनको दूर करने का काम करें। उचाना को विकास के मामले में सभी के सहयोग से आगे लेकर जाएंगे। किसी भी अधिकारी, कर्मचारी की अगर गांव के विकास में देरी को लेकर शिकायत आती है तो वो सहन नहीं करेंगे। गांव के विकास को लेकर राशि लेकर वो आएंगे उस राशि से गांव का विकास तेजी से होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed