फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NEET candidates will be able to reach the exam centre by special bus with zero balance tickets.

Jind News: स्पेशल बस से जीरो बैलेंस टिकट के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे नीट अभ्यर्थी

Sat, 20 Jun 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
NEET candidates will be able to reach the exam centre by special bus with zero balance tickets.
फोटो 19जेएनडी24-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जो कि अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएगी। संवाद
जींद। रोडवेज नीट अभ्यर्थियों को 20 और 21 जून को परीक्षा केंद्र तक ले जाने के लिए स्पेशल बस चलाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को परिचालक को एडमिट कार्ड दिखाना होगा। अभ्यर्थियों को परिचालक जीरो बैलेंस की टिकट जारी करेंगे। मुख्यालय ने दो दिन के दौरान कितने अभ्यर्थियों को जीरो बैलेंस की टिकट जारी की, इसका रिकार्ड भी रखना होगा।
विज्ञापन

जींद में होने वाली परीक्षा को लेकर शहर में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने स्पेशल रोड मैप तैयार किया है। इसमें से एक बस स्पेशल चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के लिए चलाई जाएगी। वहीं दूसरी बस अन्य परीक्षा केंद्रों को कवर करेगी। रविवार को हाेने वाली परीक्षा में तीन हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज में 600, राजकीय प्रियदर्शिनी महिला कॉलेज में 594, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय में बने दो ब्लॉक में 576 व 528, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 408 व डिफेंस कालोनी स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 312 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाने के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत रोडवेज मुख्यालय की ओर से परीक्षार्थियों के लिए दो दिन स्पेशल बस चलाए जाने का फैसला लिया गया है।


वर्जन
रोडवेज मुख्यालय ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस चलाने का निर्णय लिया है। यह बस अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लेकर जाएगी। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद जीरो बैलेंस की टिकट जारी की जाएगी। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article