{"_id":"67b0e031ded872cfb4075505","slug":"ndrf-team-gave-training-in-disaster-management-to-students-under-school-safety-program-jind-news-c-199-1-jnd1001-130105-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एनडीआरएफ टीम ने स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्रों को आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एनडीआरएफ टीम ने स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्रों को आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
Sun, 16 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी34: छात्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देते हुए एनडीआरएफ टीम सदस्य।
जींद। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को जुलाना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाजफरगढ़, गतौली के राजकीय कन्या हाई स्कूल में आपदा प्रबंधन एवं जीवनरक्षक तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर त्रिलोक सिंह के नेतृत्व में हवलदार भीनवा राम, आशीष मोहंती तथा महिला सदस्य पूनम व अमिता ने भाग लिया।
जीएसएसएस किलाजफरगढ़ की प्राचार्य रेनू शर्मा ने कहा एनडीआरएफ टीम द्वारा दिया गया प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे न केवल छात्र स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि दूसरों की भी सहायता कर सकते हैं। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आपदा प्रबंधन की दिशा में एक सराहनीय कदम हैं, और सभी को इस तरह के प्रशिक्षण का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपदा से सुरक्षित रहने के उपायों को गहराई से समझा। एनडीआरएफ टीम ने छात्रों को प्रैक्टिकल डेमोस्टेशन देकर यह भी सिखाया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य व सही तकनीकों का उपयोग करके जानमाल की रक्षा की जा सकती है। प्रशिक्षण सत्र में छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी दी गई। टीम ने सीपीआर (हृदय गति रुकने पर प्राथमिक चिकित्सा), भूकंप के समय सुरक्षा उपाय, बाढ़ से बचाव, गैस सिलिंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव तकनीकें और अन्य आपदा प्रबंधन उपायों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला आपदा प्राधिकरण से संतरा, नवीन व विक्रम मोर मौजूद रहे।