फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NCC cadets gained knowledge about arms drill and foot drill

Jind News: आर्म्स ड्रिल और फुट ड्रिल के बारे में एनसीसी कैडेट्स ने जानकारी की हासिल

Thu, 19 Jun 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 19 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets gained knowledge about arms drill and foot drill
19जेएनडी11-एनसीसी शिविर में भाग लेते हुए कैडेट्स। स्रोत स्वयं
जींद। जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे एनसीसी कैंप के चौथे दिन की शुरुआत सुबह के सत्र में आर्म्स ड्रिल और फुट ड्रिल से हुई। टोपोग्राफिकल फॉर्म और तकनीकी शब्दों पर सत्र में नेविगेशन और आउटडोर कौशल के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कर्नल जगजोत सिंह ने कहा कि इसके बाद व्यक्तित्व विकास खंड में आत्म जागरूकता, सहानुभूति, आलोचनात्मक और रचनात्मक सोच और निर्णय लेने पर ध्यान केंद्रित किया। नेतृत्व मॉड्यूल में लक्षण, संकेतक, प्रेरणा, नैतिकता और सम्मान संहिता को शामिल किया गया। इससे कैडेट्स भविष्य की नेतृत्व भूमिकाओं के लिए तैयार हुए। कैडेट्स ने सामाजिक जागरूकता के विषय पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समानता, स्वच्छता और स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों और उनके समाधान पर भी चर्चा की। कैडेट्स के लिए आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। दिन का समापन एक रोमांचक पिरामिड रेस प्रतियोगिता के साथ किया गया, जिसमें कैडेट्स ने अपनी शारीरिक फिटनेस और टीम वर्क का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed