फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nayab cabinet 2.0, Krishna Kumar Bedi became minister in Saini government

Nayab cabinet 2.0: सैनी सरकार में कृष्ण कुमार बेदी बने मंत्री, पूर्व सीएम मनोहर के रहे चुके हैं राजनीतिक सचिव

Thu, 17 Oct 2024 01:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (जींद) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Oct 2024 01:47 PM IST
सार

कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत का परचम लहराया है। कृष्ण कुमार बेदी पिछले 20 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं ।वहीं, कृष्ण कुमार बेदी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के राजनीतिक सचिव भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
Nayab cabinet 2.0, Krishna Kumar Bedi became minister in Saini government
कृष्ण कुमार बेदी - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार बेदी को नायब सैनी सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृष्ण कुमार बेदी, जो कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं, इससे पहले मनोहरलाल सरकार में भी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन

57 वर्षीय कृष्ण कुमार बेदी पिछले 20 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से पार्टी में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। 2014 में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद, उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। हालांकि, 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पार्टी ने उनके राजनीतिक कौशल को देखते हुए उन्हें लगातार महत्वपूर्ण भूमिकाएं सौंपी हैं।

विज्ञापन

कृष्ण कुमार बेदी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के राजनीतिक सचिव भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया और महापुरुषों के जन्मदिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। अब, मंत्री के रूप में, कृष्ण कुमार बेदी से राज्य में सामाजिक न्याय और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed