फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Navratri: Maa Durga will come riding on an elephant and will bring happiness and prosperity

नवरात्र : हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा आएंगी, सुख-समृद्धि लाएंगी

Sun, 23 Mar 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Maa Durga will come riding on an elephant and will bring happiness and prosperity
रोहतक। इस वर्ष आज से सात दिन बाद चैत्र नवरात्र की 30 मार्च से शुरुआत हो रही है। कलश स्थापना के साथ ही व्रत प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के पहले दिन से ही हिंदू नववर्ष का आरंभ माना जाता है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। इससे जगत में सुख-समृद्धि आएगी। इस बार चैत्र नवरात्र 9 नहीं, बल्कि 8 दिन के होंगे। यानी नवमी इस बार 6 अप्रैल को होगी। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र की पूजा का विशेष महत्व है।

व्रती पूरे नवरात्र मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। इस दौरान व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। मां दुर्गा की पूजा से न केवल मानसिक शांति प्राप्त होती है, बल्कि यह शरीर और आत्मा को भी शुद्ध करती है। दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि नवरात्र पर मां दुर्गा जब धरती पर आती हैं तो किसी न किसी वाहन से आती हैं। साथ ही, उनके आगमन और प्रस्थान का वाहन तय होता है। हाथी को सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, अच्छी फसल होगी। रुपये-पैसे की कमी नहीं रहती है। मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी और 7 अप्रैल को हाथी पर ही प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed