फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Naveen Malik became the district head of Bhakiyu, Chhajju Ram Kandela became the general secretary.

Jind News: नवीन मलिक बने भाकियू के जिला प्रधान, छज्जूराम कंडेला महासचिव

Wed, 26 Aug 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Naveen Malik became the district head of Bhakiyu, Chhajju Ram Kandela became the general secretary.
फोटो 25जेएनडी14-बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदा​धिकारी। स्रोत सदस्य
जींद। भारतीय किसान यूनियन गांव कुरड़, हलका सफीदों की बैठक मंगलवार को रानी तालाब पर हुई। इसकी अध्यक्षता बारूराम रूपगढ़ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला ने की। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन मलिक को भाकियू का जिला प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा छज्जूराम कंडेला को महासचिव और राममेहर राजपुरा भैण को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला कमेटी में दिलबाग खातला, गुरदेव पटवारी नमलाबाद, संजय राणा मुवाना, बादल सैनी सफीदों और कुलदीप सफीदों को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से हरियाणा को जल्द से जल्द सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की, ताकि प्रभावित किसानों को उचित राहत और आर्थिक सहायता मिल सके। उन्होंने जींद शुगर मिल को भी जल्द चालू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मिल के समय पर संचालन से क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को सुविधा मिलेगी और उन्हें अपनी फसल की बिक्री के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed