फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Naveen Jaihind reached Jind during Aam Aadmi Party rally

Haryana: नवीन जयहिंद बोले- आप के सीएम एसवाईएल का पानी लाने पर बयान दें, एक-एक लाख इनाम दूंगा

Sun, 28 Jan 2024 05:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 05:28 PM IST
सार

नवीन जयहिंद रोहतक रोड से काफिले के साथ चले, उनको पुराने बस स्टैंड पर पुलिस ने रोक लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल को अदालत के बाहर बैठ जाना चाहिए और फैसले को लागू करवाने की मांग करनी चाहिए।

विज्ञापन
Naveen Jaihind reached Jind during Aam Aadmi Party rally
ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर रैली स्थल की तरफ जाते नवीन जयहिंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के एकलव्य स्टेडियम में 28 जनवरी को हुई आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछने निकले नवीन जयहिंद को पुलिस ने पुराना बस स्टैंड के पास रोक लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि दोनों मुख्यमंत्री एसवाईएल को लेकर बयान देंगे तो वह उनको एक-एक लाख रुपये इनाम में देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दोनों मुख्यमंत्री एसवाईएल का निर्माण करके पानी हरियाणा में ले आएं तो उनको 11-11 लाख रुपये देंगे। नवीन जयहिंद शनिवार को ही रोहतक से जींद के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर रवाना हो गए थे।
विज्ञापन


देर शाम को उनको जुलाना के पास पुलिस ने रोक लिया था। इसके बाद वह जींद पहुंच गए। सुबह यहां गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा के पास एक स्कूल में रुके। दोपहर 12 बजे वह यहां से रैली स्थल के लिए निकलकर एक बजे पुराना बस स्टैंड के पास पहुंचे। यहां पर पुलिस ने उनको रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन जयहिंद ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, लेकिन आज तक उन्होंने एसवाईएल को लेकर हरियाणा का हक नहीं दिया। यदि वह इतनी ही लोगों का ख्याल रखती है तो हरियाणा के किसानों को उनका हक क्यों नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस समय पानी पीने लायक नहीं बचा है।

स्थिति यह है कि शराब पीने वाले 10 साल तक जी सकते हैं, लेकिन यहां का पानी पीने वाले पांच साल में ही मर जाएंगे, इसलिए हरियाणा के लिए एसवाईएल का पानी बहुत जरूरी है। जयहिंद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है, अब इसे लागू करना पहले पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है। उसके बाद केंद्र सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन पंजाब सरकार इस फैसले को लागू नहीं कर रही।


हरियाणा के लोग खुद्दार हैं, गद्दार नहीं। प्रदेश के लोग न्याय मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसवाईएल पर सभी पार्टियां राजनीति कर रही हैं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल को अदालत के बाहर बैठ जाना चाहिए और फैसले को लागू करवाने की मांग करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed