फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Naugama Khap started construction of platform in two acres.

Jind News: नौगामा खाप ने दो एकड़ में शुरू किया चबूतरे का निर्माण

Tue, 02 Jan 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 02 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Naugama Khap started construction of platform in two acres.
01जेएनडी27 : नौगामा खाप के कार्यक्रम में भाग लेते लोग, महिलाएं एवं बच्चे। संवाद
जींद। गांव रामराय तपा पर नौगामा खाप ने सोमवार को नववर्ष के मौके पर अपनी प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इसके अलावा नौगामा खाप ने गांव रामराय तपा में दो एकड़ में अपने चबूतरे का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसकी नींव रखी थी। सोमवार को कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरपर्सन के प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। नौगामा खाप ने अपने गांवों से सामाजिक बुराइयों को दूर करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बहबलपुर ने बताया कि सम्मान समारोह में 20 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने जिले, प्रदेश व देश में नौगामा खाप का नाम रोशन किया है। इसके अलावा एक सिविल जज, एक सेना जवान को भी सम्मानित किया गया। सुरेश बहबलपुर ने कहा कि नौगामा खाप ने अपने गांवों से सामाजिक बुराइयों को दूर करने का भी संकल्प लिया है। नशाखोरी, दहेज प्रथा, डीजे बजाने, बाल विवाह के खिलाफ खाप अभियान चलाएगी। नशे के कारण काफी परिवार बर्बाद हो रहे हैं, इनको रोकने के लिए खासकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। वहीं युवा किसी बुराई में नहीं फंसे, उनको बचाने के लिए खेलों की तरफ युवाओं का रुझान बढ़ाया जाएगा। हर घर शिक्षा अभियान को भी लागू किया जाएगा। खाप का कोई भी बच्चा बिना पढ़े नहीं रहना चाहिए। मुख्यातिथि कुलदीप रंधावा ने कहा कि खाप की तरफ से जो भी सहयोग मांगा जाएगा, वह दिया जाएगा। खापों के कारण ही सामाजिक ताना-बाना बना रहता है। खाप समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसलिए खापों को मजबूत बनाने की जरूरत है। इस मौके पर प्रवक्ता उमेद जागलान, महावीर गुलकनी, चंद्रभान नंबरदार पोकरी खेड़ी, सूरजमल ईंटल खुर्द, हरपाल ढुल, रामफल जागलान, धर्मपाल घिमाना, बिंदर नंबरदार ईंटल कलां, रामराजी पोकरी खेड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed