फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   National Means-cum-Merit Examination Results: 137 Students Qualify

Jind News: नेशनल मीन्स कम मेरिट परीक्षा का परीक्षा का परिणाम, 137 विद्यार्थी उत्तीर्ण

Sat, 04 Apr 2026 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
National Means-cum-Merit Examination Results: 137 Students Qualify
03जेएनडी08: जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय,जींद।
जींद। नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। जींद जिले के सरकारी स्कूलों के 137 विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास किया। चयन परिणाम शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया है। अब प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले जरूरतमंदों और मेधावी बच्चों को केंद्र सरकार की तरफ से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को चार साल तक प्रति माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी ताकि उनका शैक्षिक विकास बाधित न हो।
विज्ञापन

नरवाना ब्लॉक का प्रदर्शन सबसे सराहनीय रहा है। सर्वाधिक 66 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इसके बाद उचाना ब्लॉक से 21 और सफीदों ब्लॉक से 18 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। अन्य ब्लॉकों में जींद से 15, अलेवा से आठ, जुलाना से सात और पिल्लूखेड़ा से दो विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 नवंबर 2025 को जींद के 10 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में जिले भर से 2,714 विद्यार्थी शामिल हुए थे। हरियाणा राज्य के लिए निर्धारित कुल 2,337 सीटों के कोटे में स्थान बनाने के लिए छात्रों को दो कठिन चरणों से गुजरना पड़ा।
परीक्षा के पहले भाग में 90 अंकों के मानसिक योग्यता आधारित प्रश्न पूछे गए थे जिसमें तर्क और विश्लेषण क्षमता की जांच की गई। वहीं दूसरे भाग में विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों से 90 प्रश्न पूछे गए थे। जिले के 137 बच्चों ने अब मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है।

वर्जन

137 विद्यार्थियों ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा उत्तीर्ण की है। 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलने वाली एक हजार की मासिक छात्रवृत्ति शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। विभाग छात्र-छात्राओं को निरंतर मेहनत कर भविष्य संवारने के लिए प्रेरित कर रहा है। -रितु पंघाल जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article