{"_id":"6637deef8d407ce2d2050a63","slug":"national-lok-adalat-to-be-organized-on-11th-may-jind-news-c-199-1-sroh1006-116655-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 मई को
Mon, 06 May 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 06 May 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की जारी हिदायतों के अनुसार जिला न्यायिक परिसर व उपमंडल न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 मई को किया जाएगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका ने बताया कि न्यायिक परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विवादों के समाधान के लिए आमजन की सुविधा अनुसार चार बेंच बनाए गए हैं। इसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. चंद्रहास, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय शिफा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पूजा सिंगला तथा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विवेक सिंह की अदालतें लगाई जाएंगी। सीजेएम मोनिका ने बताया कि इस लोक अदालत में आपराधिक, दिवानी, बैंक रिकवरी, वैवाहिक, वाहन दुर्घटना, बिजली, पानी और श्रम विवाद से संबंधित, प्री लिटिगेटिव स्टेज पर विवादों का निपटारा किया जाएगा। संवाद