फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   National Lok Adalat on March 14, help desk set up

Jind News: राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, हेल्प डेस्क स्थापित

Fri, 20 Feb 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat on March 14, help desk set up
20जेएनडी07: हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को जानकारी देते हुए कर्मचारी। स्रोत प्रशासन
जींद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा के नेतृत्व में 14 मार्च को जींद नरवाना व सफीदों न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन व आमजन की सुविधा के लिए जिला न्यायालय परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क के माध्यम से पक्षकारों को उनके मामलों की जानकारी, संबंधित न्यायालय की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। हेल्प डेस्क पर तैनात पैरा लीगल वालंटियर्स की ओर से लोक अदालत की प्रक्रिया, उसके लाभ और निशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से मामलों का शीघ्र समाधान करना है। इससे समय एवं धन की बचत हो और आपसी सौहार्द बना रहे। आमजन को बाल विवाह मुक्त भारत, नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा उन्मूलन, मानसिक, दिव्यांगजन के अधिकारों एवं योजनाओं, साइबर अपराध संबंधी सहायता जैसे सामाजिक विषयों पर भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed