फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   National Kabaddi: Tripura Crowned Champions in Boys' Category, Rajasthan in Girls' Category

नेशनल कबड्डी : लड़कों में त्रिपुरा, लड़कियों में राजस्थान बनी चैंपियन

Wed, 15 Apr 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
National Kabaddi: Tripura Crowned Champions in Boys' Category, Rajasthan in Girls' Category
14जेएनडी22: नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
जींद। कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार मुकाबले देखने को मिले। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन मंगलवार देर रात हुआ जिसमें लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में चैंपियन टीमों का फैसला हुआ।
विज्ञापन

लड़कों के फाइनल मुकाबले में त्रिपुरा और पंजाब की टीमें आमने-सामने थीं। त्रिपुरा के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पंजाब पर दबदबा बनाए रखा और 15-3 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

लड़कियों के फाइनल में राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मैच में राजस्थान की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 8 अंकों के अंतर से जीत हासिल की और चैंपियन बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों के सेमीफाइनल में पंजाब ने हरियाणा, त्रिपुरा ने यूपी को हरा फाइनल में जगह बनाई। लड़कियों के सेमीफाइनल में राजस्थान ने पंजाब, हिमाचल ने तमिलनाडु को हरा फाइनल में जगह बनाई। यह प्रतियोगिता जिले के बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी में आयोजित की गई। इसमें कुल 21 राज्यों की 42 टीमों ने हिस्सा लिया।

शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को खेलों पर ध्यान देना चाहिए : सीईओ दुष्यंत
मौदान पर पहुंचे मुख्य अतिथि कबड्डी लीग के सीईओ दुष्यंत ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। कबड्डी का खेल मिट्टी से जुड़ा खेल है। शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को खेलों पर ध्यान देना चाहिए। युवा नशे से दूर रहें क्योंकि नशा शरीर को खोखला कर देता है। प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस तरह के आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे आने के अवसर मिलते हैं। इस मौके पर केएफआई टेक्निकल चेयरमैन महावीर, जयभगवान करसिंधु, सतीश डीपीई, प्रेम दबलैन, बलराज, कुलदीप करसिंधु, विक्रम सिंह, सतीश खटकड़, शेरा कबड्डी कोच, महावीर शास्त्री, देशराज खरकभूरा, महाबीर चहल, मेवा सिंह सफा खेड़ी, सुरेश बूरा, महेंद्र कोथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed