फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   National hockey competition begins, 1200 players from 60 teams across the country will showcase their talent

Jind News: राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा का आगाज, देशभर की 60 टीमों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

Fri, 22 Nov 2024 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
National hockey competition begins, 1200 players from 60 teams across the country will showcase their talent
22सीटीके04..राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा में खेलते ​खिलाड
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-17 वर्ग के लड़के व लड़कियों की 68वीं राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा का शुक्रवार को सांस्कृतिक समारोह के साथ आगाज हुआ। राजीव गांधी खेल परिसर में खेल ध्वज फहराने व खिलाड़ियों के मार्च पास्ट के बाद एडीसी नरेंद्र कुमार ने स्कूली खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने समारोह की अध्यक्षता की। डायट प्राचार्य वीरेंद्र मलिक एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह की देखरेख में यह स्पर्धा 27 नवंबर तक चलेगी। इस खेल महाकुंभ में देश के विभिन्न प्रांतों की 60 टीमों के 1200 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि वे खेलों को खेल भावना से खेलें व हर प्रकार के नशे से दूर रहें। खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान नियमों का पालन करें व खेलों को मित्रतापूर्वक व्यवहार करें। खेलों से जीवन में टीम भावना के अलावा अनुशासन व आत्मविश्वास भी आता है, इसलिए खेलों को जीवन में जरूर अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में अच्छे अनुभव लेकर लौटें। शिक्षा विभाग की ओर से लगाई गई हरियाणावी विरासत को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए एडीसी ने सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन के लिए 10 टीमें गठित
जिला शिक्षा अधिकारी बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1500 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें 1200 खिलाड़ी व टीमों के कोच एवं प्रबंधक भी शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 10 निगरानी टीमें गठित की हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने व आवागमन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। डायट प्राचार्य वीरेंद्र मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। शिक्षा विभाग ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। हरियाणा टीम की कप्तान वानसी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को नेशनल प्रतियोगिता को सच्ची खेल भावना से खेलने व खेल के सभी नियमों का पालन करते हुए मादक पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलाई।


समारोह में ये रहे उपस्थित
समारोह में राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की की पत्नी मीरा, प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी रतेंद्र सिंह, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक अनूप शुक्ला, जिला परियोजना समन्वयक रेणु खत्री, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा, सरिता खनगवाल, खंड परियोजना समन्वयक सुंदरलाल, डायट प्रवक्ता सुनीता अहलावत, डीएमएस दीपक, एईओ मुकेश, एईईओ राकेश सिवाच, डीपीई ओमपाल आदि मौजूद रहे।

22सीटीके04..राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा में खेलते खिलाड

22सीटीके04..राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा में खेलते खिलाड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed