फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   National Defense is the ultimate duty of every citizen: Chandrakant Arya

राष्ट्र रक्षा प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है : चंद्रकांत आर्य

Mon, 11 Aug 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
National Defense is the ultimate duty of every citizen: Chandrakant Arya
10जेएनडी20-आर्य समाज नरवाना में यज्ञ करते हुए लोग। संवाद
नरवाना। आर्य समाज परिसर में रविवार को पर्यावरण शुद्धि व समृद्धि के उद्देश्य से यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साप्ताहिक सत्संग के तहत श्रद्धालुओं ने भजन, गीत और वेद मंत्रों के माध्यम से ईश्वर स्तुति, प्रार्थना व उपासना कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। धर्मपाल, डॉ. प्रताप सिंह और यशपाल आर्य ने भजन और गीतों के माध्यम से महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन, उनके आदर्शों और आर्य समाज के उद्देश्यों का गुणगान किया।
विज्ञापन

आर्य समाज के प्रधान चंद्रकांत आर्य ने कहा कि राष्ट्र रक्षा प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निष्ठा और समर्पण से निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिंध प्रांत आज राष्ट्रगान की एक पंक्ति तक सीमित होकर रह गया है।
विज्ञापन

जयपाल सिंह आर्य ने वेद मंत्रों के आधार पर जीवन में श्रेष्ठ गुण, कर्म, स्वभाव और चिंतन को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि चारों वेद मनुष्य को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के चार पुरुषार्थों का मार्ग बताते हैं। वेदों के अनुसार जीवन के हर आश्रम और हर क्षेत्र में राष्ट्रहित सर्वोपरि माना गया है। इस मौके पर वेदपाल, रामकुमार, संजीव, किताब सिंह और बलबीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed