फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nasha Mukti Rath Yatra is awakening awareness

Jind News: नशा मुक्ति रथ यात्रा जगा रही जागरूकता की अलख

Tue, 21 Nov 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 21 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Nasha Mukti Rath Yatra is awakening awareness
20जेएनडी17: वीडियो शो के माध्यम से नशे की बुराईयों के बारे में देखते, सुनते हुए छात्र। संवाद
उचाना। नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर निरंतर कॉलेज, स्कूल, गांव-गांव जाकर ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की नशा मुक्ति रथ यात्रा अलख जगाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी उचाना सेवा केंद्र इंचार्ज सुषमा बहन ने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा शुरू की गई इस रथ यात्रा को रवाना किया था। ग्रामीणों, युवाओं को नशा न करने का संकल्प भी दिलाया जाता है। यात्रा हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में आई हुई है। उन्होंने बताया कि उचाना क्षेत्र के हजारों छात्रों को नशा से दूर रहने का संकल्प दिलाया जा चुका है। हजारों ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश इस रथ यात्रा के माध्यम से दिया जा चुका है। रथ में कुंभकर्ण की झांकी के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि अब अज्ञानता में सोने का समय नहीं है मानव को गलतियों के कारण आज भविष्य संकट में है। इसलिए अब आवश्यकता है समय के महत्व को एवं स्वयं को पहचानकर परिवर्तन लाने का। उन्होंने बताया कि स्कूलों में वीडियो शो दिखाकर छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सुषमा बहन ने कहा कि आज मन की शांति सबसे जरूरी है। आजकल विज्ञान के साधनों ने हमारा मन ऐसा भटका दिया है जो हम सही गलत का बोध नहीं कर पा रहे है। इसलिए बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए राजयोग करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed