फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Naseeb Jakhar replaced Anup Sehrawat as Haryana State President of Haryana Roadways Worker Union INTUC

अनूप सेहरावत को हटाकर नसीब जाखड़ को बनाया हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन इंटक का प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 02 Aug 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Naseeb Jakhar replaced Anup Sehrawat as Haryana State President of Haryana Roadways Worker Union INTUC
मीटिंग में मौजूद इंटक यूनियन के सदस्य। - फोटो : Jind
हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन इंटक की बैठक यूनियन के राज्य उपप्रधान तकदीर कन्हड़ी के नेतृत्व में हुई। बैठक में हरियाणा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव अमित यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मीटिंग में लगभग 20 डिपो प्रधान और राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने पूर्व राज्य प्रधान अनूप सेहरावत पर लगे आरोपों का खंडन करते हुए एकमत से प्रस्ताव पास किया। इस मौके पर अनूप सेहरावत को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर नसीब जाखड़ को हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

अमित यादव और नसीब जाखड़ ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को आ रही समस्या, रोडवेज विभाग का निजीकरण, परिचालकों का बकाया पे ग्रेड का भुगतान, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, राजपत्रित अवकाश, कर्मचारियों को पीपीई किट और सैनिटाइजर देने की मांग की गई। नसीब जाखड़ ने कहा कि कर्मचारियों ने दिया जिम्मेदारी सौंपी है उसे ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके पर इंटक के महासचिव व भवन निर्माण के प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर लौहान, कृष्ण नैन, रोडवेज इंटक के महासचिव दिनेश हुड्डा, उप महासचिव संदीप रंगा, रमन सैनी, सूरजमल, रमेश, संजय नैन, सुभाष, सतीश, भीम सिंह, अभय यादव, विजय अहलावत, सुमेश, सितेंद्र, शिवचरण, संदीप दलाल, रिंकू मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्य पद से हटाने के मामले में अनूप सेहरावत ने कहा कि इंटक के प्रदेशाध्यक्ष को बैठक बुलाने का कोई अधिकार नहीं है। यह मीटिंग असंवैधानिक है। इस बैठक में जो डेलीगेट्स हैं, वह बहुमत साबित नहीं कर सकते। यह मामला न्यायालय में जाएगा। वहां से जो निर्णय आएगा वही मान्य होगा। मुझे विश्वास है कि यूनियन के सदस्य इस बैठक में शामिल नहीं थे। केवल भीड़ दिखाने के लिए इसमें अन्य लोगों को एकत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed