फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Narwana's Anjali will show her strength in boxing on the international stage, will represent India in Thailand

Jind News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर बॉक्सिंग में दम दिखाएगी नरवाना की अंजली, थाईलैंड में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

Sat, 24 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 24 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Narwana's Anjali will show her strength in boxing on the international stage, will represent India in Thailand
23जेएनडी23-बॉक्सिंग खिलाड़ी अंजली। स्रोत परिजन - फोटो : mathura
नरवाना। केएम कॉलेज की मुक्केबाजी नर्सरी की प्रतिभावान खिलाड़ी अंजली ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। यह प्रतियोगिता थाईलैंड में 22 मई से 2 जून तक आयोजित किया जा रहा है। अंजली के चयन से न केवल कॉलेज बल्कि पूरे नरवाना क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह है।
विज्ञापन

इस गौरवपूर्ण मौके पर जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा, केएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह, शारीरिक शिक्षा प्रोफेसर मेजर सुरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अंजली को बधाई दी है।
विज्ञापन


परिवार ने जताया भरोसा, बोले : देश के लिए जीतेंगी पदक
घर पर खुशी का माहौल है अंजली के घर में उसके पिता राजबीर, माता सुलोचना, भाई विकास और बड़ी बहन एकता है। सभी परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें अंजली पर पूरा भरोसा है कि अंजली जीत कर ही लौटेंगी। अंजली के भाई ने बताया कि उनके परिवार में आज तक कोई भी नहीं है जो इतना आगे तक खेल के क्षेत्र में गया हो। उन्होंने कहा कि अंजली घर में तीनों भाई बहनों में सबसे छोटी है। अंजली से बडी बहन एकता ने भी बॉक्सिंग में 2-4 साल अपने हाथ आजमाए थे, लेकिन वह भी परिवार की स्थिति के चलते आगे नहीं खेल पाई। अब पूरे परिवार का सपना अंजली पूरा कर रहीं हैं और पूरे परिवार के साथ गांव का नाम भी रोशन कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के स्टेडियम से की बॉक्सिंग की शुरुआत
अंजली ने बॉक्सिंग की शुरुआत अपने गांव के स्टेडियम से की। कुछ समय बाद अंजली कैथल के स्टेडियम में अपनी बॉक्सिंग की तैयारी करती रहीं। इसके बाद अंजली का चयन साईं में हो गया, जहां खिलाड़ियों को अच्छे कोच को मार्गदर्शन और सभी सुविधाएं मिलती हैं। अंजली पिछले 8-9 सालों से खेल में अपना हाथ आजमा रहीं हैं।


पहला मुकाबला जापान के साथ होगा
बॉक्सिंग कोच वेद प्रकाश बड़नपुर, कोच मनदीप नैन, कोच गुरमीत सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह और विक्रम दुल ने अंजली की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अंजली का पहला मुकाबला जापान के साथ होगा और उन्हें भरोसा है कि अंजली इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतकर लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed