{"_id":"68e6ac73b8030b44ea0ee80c","slug":"narwana-stadium-will-be-transformed-with-an-investment-of-rs-154-crore-jind-news-c-199-1-sroh1009-142189-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 1.54 करोड़ रुपये से बदलेगा नरवाना स्टेडियम का स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 1.54 करोड़ रुपये से बदलेगा नरवाना स्टेडियम का स्वरूप
Wed, 08 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
नरवाना। खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए नरवाना स्टेडियम का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 1.54 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
लंबे समय से उपेक्षा के शिकार नरवाना स्टेडियम की तस्वीर अब बदलने जा रही है। जीर्णोद्धार कार्य के तहत हॉकी पवेलियन, खिलाड़ियों के लिए शौचालय और दर्शकों के लिए आधुनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा मैदान की लेवलिंग, बैठने की व्यवस्था, दीवारों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह स्टेडियम कई प्रतिभाओं की जन्मभूमि रहा है।
विज्ञापन
यहां से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। नई सुविधाओं के जुड़ने से आगामी पीढ़ी को बेहतर प्रशिक्षण और खेल का वातावरण मिलेगा। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद स्टेडियम में जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ राज्यस्तरीय आयोजन भी आसानी से किए जा सकेंगे।
इससे न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि नरवाना में खेल संस्कृति को भी नया आयाम मिलेगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह निर्णय नरवाना के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। अब स्टेडियम की बदहाल स्थिति से छुटकारा मिलेगा और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक खेल स्थल उपलब्ध होगा।
नरवाना नवदीप स्टेडियम का जीर्णोद्धार का कार्य पहले फिजिकल फिटनेस विभाग की ओर से करवाया जाना था लेकिन विभाग द्वारा कार्य में हो रही देरी की वजह से इस कार्य को अब पीडब्ल्यूडी बी एंड आर को सौंप दिया है जो स्टेडियम का पूरा कार्य पीडब्ल्यूडी बी एंड आर द्वारा किया जाएगा।
वर्जन
एक करोड़ 54 लाख रुपये से नवदीप स्टेडियम में कार्य होना है। इसमें बिजली काे छोड़कर स्टेडियम के अंदर मरम्मत का कार्य आने वाले कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। जिससे खिलाड़ियों को काफी सुविधा मिलेगी और उसके बाद बिजली से संबंधित कार्य स्टेडियम में होंगे। –संदीप गोयत, इंचार्ज, नवदीप स्टेडियम नरवाना।