फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Narwana journalist Dilbagh Rathi passes away

Jind News: नरवाना के पत्रकार दिलबाग राठी का निधन

Thu, 26 Oct 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 26 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Narwana journalist Dilbagh Rathi passes away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। नरवाना में पिछले कई वर्षों से पत्रकार रहे दिलबाग राठी का मंगलवार रात को निधन हो गया। सोमवार रात को उनकी कार को एक ट्रेक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार के एक अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां मंगलवार रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दिलबाग राठी ने कई समाचार पत्रों में काम किया था। इस समय वह संवाद न्यूज एजेंसी से जुड़े हुए थे। अनेक सामाजिक, राजनीतिक व पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

23 अक्टूबर को सांय दिलबाग राठी अपनी कार में घर से परिवार समेत अपने गांव फरैण कलां से नरवाना रामलीला देखने आ रहे थे। जब दबलैन गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसमें दिलबाग राठी तथा उनकी पत्नी मंजू रानी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों बच्चों को भी मामूली चोट आई। दिलबाग राठी तथा उनकी पत्नी मंजू रानी को नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया। यहां से दिलबाग राठी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां उपचार के दौरान मंगलवार रात को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर अनेक सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा पत्रकार संगठनों ने गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed