{"_id":"635ed93cef45d729c94acecc","slug":"narwana-block-saw-the-highest-polling-of-71-4-percent-jind-news-rtk6621548133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बीच जिले में शांतिपूर्वक हुआ ब्लॉक समिति व जिला परिषद का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी के बीच जिले में शांतिपूर्वक हुआ ब्लॉक समिति व जिला परिषद का मतदान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में रविवार को ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए 69.10 प्रतिशत शांतिपूर्वक मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 71.4 मतदान नरवाना ब्लॉक में प्रतिशत हुआ। गांव रधाना और निडानी में मामूली कहासुनी हुई। शिल्लाखेड़ी, करसिंधु और रोजला में आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। घसों में ईवीएम पर एक निशान मिला, जिस कारण जिला परिषद के प्रत्याशी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को भेजी है। मतदान के दौरान कडे़ सुरक्षा इंतजाम रहे। डीसी, एसपी समेत तमाम अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया।
जिले में जिला परिषद के 25 तथा ब्लॉक समिति के 187 सदस्य चुने जाने हैं। इनके लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। जिले के कुल 7 लाख 57 हजार 425 मतदाताओं में से 5 लाख 23 हजार 346 लागों ने मतदान किया। सबसे अधिक नरवाना ब्लॉक में 87 हजार 360 मतदाताओं में से 62 हजार 412 ने मतदान किया। यहां पर 71.4 प्रतिशत रहा। जिले में 159 लोग जिला परिषद के लिए तथा 594 लोग ब्लॉक समिति सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे थे। इन सभी का भाग्य अब ईवीएम में बंद हो गया है। मतदान की गणना 27 नवंबर को होगी।
गुरुसर गांव के बूथ पर शत प्रतिशत मतदान
जींद। नरवाना क्षेत्र के गुरुसर गांव के बूथ नंबर 91 पर शत-प्रतिशत मतदान हुआ। इस बूथ पर 645 लोगों के वोट थे। शत प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया। ये अपने आप में चौंकाने वाला है। गांव में इसकी चर्चा रही।
विज्ञापन
रात को अर्जुन स्टेडियम में पहुंची ईवीएम
मतदान के बाद ईवीएम को चुनाव के बाद अर्जुन स्टेडियम में सुरक्षा घेरे में रखवा दिया गया है। रात को लगभग आठ बजे तक कर्मचारी मतदान प्रक्रिया पूरी करने के बाद ईवीएम जमा करवाते रहे। प्रशासन द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे। उन्होंने एसपी नरेंद्र बिजारनियां के साथ गंाव धरौदी, धमतान साहिब, रसीदां, खरल, बेलरखां, डूमरखां, बड़ौदा, छात्तर, थूआ, नगूरां शाहपुर, कंडेला समेत सैकड़ों गांवों का दौरा किया और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।
बॉक्स
भिड़ताना में प्रशासन ने किया मतदान कराने का प्रयास
भिड़ताना व चाबरी गांव में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया हुआ था। गांव में जब अधिकारियों की टीम गई तो पूरा मतदान केंद्र खाली पड़ा था। अधिकारियों ने गांव की आशा वर्कर नंबरदारों को बुलाकर मतदान शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने साफ मना कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वह किसी भी सूरत में गांव में मतदान नहीं करने देंगे। यदि प्रशासन आशा वर्करों व नंबरदारों को हटाना चाहता है तो हटा सकता है लेकिन मतदान किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
बॉक्स
जिले में मतदाता व डाले गए वोट
ब्लॉक कुल बूथ कुल मतदाता वोट डाले प्रतिशत
अलेवा 72 63333 42950 67.8
जींद 171 142941 100208 70.1
जुलाना 96 95519 63809 66.8
नरवाना 111 87360 62412 71.4
पिल्लूखेड़ा 78 68564 46756 68.2
सफीदों 110 94182 65001 69.0
उचाना 161 139160 94948 68.2
उझाना 83 66366 47339 71.3
---------------------------------------------------
कुल 882 757425 523346 69.1
कोट
जिले में शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से मतदान हुआ है। 69 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। कहीं से कोई घटना की सूचना नहीं है। प्रशासन ने सभी पुख्ता इंतजाम किए थे।
डॉ. मनोज कुमार, डीसी, जिला निर्वाचन अधिकारी