फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   narvana nagar parisad poll tomorrow

नरवाना नगर परिषद के चेयरमैन का चुनाव कल

Thu, 23 Jun 2016 12:41 AM IST
jind
jind Updated Thu, 23 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
narvana nagar parisad poll tomorrow
भारतीय निर्वाचन आयोग
 नगर परिषद के चेयरमैन का चुनाव शुक्रवार को होगा। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नप परिसर में प्रस्तावित चुनाव से पूर्व पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उसके तुरंत बाद चेयरमैन और वाइस चेयर मैन का चुनाव कराया जाएगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दो पार्षद चेयरमैन बनने की दौड़ में हैं। एक दो और पार्षद पद पाने की इच्छा रखते हैं लेकिन फिलहाल उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले। भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड ग्यारह के पार्षद सुरेश कुमार पप्पू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि सुदेश चोपड़ा अपनी पत्नी सुनीता चोपड़ा को चेयरपर्सन बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहां एक दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने अपना वोट किसको देना है साफ कर दिया है। हालांकि आधा दर्जन से ज्यादा पार्षद फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोल रहे। दोनों पक्ष अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। असली तस्वीर शुक्रवार को ही साफ हो जाएगी। जानकारी के अनुसार आधा दर्जन से ज्यादा पार्षद अपने ऊपर बने दबाव को कम करने के उद्देश्य से भूमिगत हो गए हैं। भाजपा समर्थित कई पार्षद बुधवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन से मिले और भाजपा उम्मीदवार सुरेश कुमार पप्पू के जीत का दावा किया।
विज्ञापन


भाजपा के साथ 17 पार्षद : गोयल
नरवाना भाजपा मंडल के अध्यक्ष  ईश्वर गोयल ने बताया कि पार्टी ने वार्ड 11 के पार्षद सुरेश कुमार पप्पू को चेयरमैन का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने दावा किया कि शहर में चुने पार्षद काफी समझदार हैं उन्होंने किसी लालच में पड़कर वार्ड के विकास को प्राथमिकता दी है। अब तक उन्हें 17 पार्षदों का आशीर्वाद प्राप्त है और सुरेश कुमार का चेयरमैन बनना तय है। एक प्रश्न के उतर में ईश्वर गोयल ने बताया कि फिलहाल पार्टी ने वाइस चेयरमैन का फैसला नहीं किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इसका फैसला भी सर्वसम्मति से कर लेंगे।  
विज्ञापन


उन्हें 36 बिरादरी के पार्षदों का समर्थन : सुदेश चोपड़ा
वार्ड चार की पार्षद सुनीता चोपड़ा के पति सुदेश चोपड़ा ने दावा किया कि उन्हें 36 बिरादरी के पार्षदों का समर्थन प्राप्त है। अगर पार्षदों के समर्थन और भगवान के आशीर्वाद से उनकी पत्नी चेयरपर्सन बनने में कामयाब हो गई तो शहर में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राजनीति न होकर भाईचारे का चुनाव है। नरवाना में जीते सभी पार्षद समझदार हैं उन्हें विकास में विश्वास है और वोटरों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed