{"_id":"69e7bd9a95817f07500e5536","slug":"narnauls-temperature-reaches-42-degrees-celsius-yellow-alert-issued-for-three-days-jind-news-c-196-1-nnl1004-138922-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नारनौल का 42 पहुंचा तापमान, तीन दिन यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नारनौल का 42 पहुंचा तापमान, तीन दिन यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
फोटो नंबर- 27धूप से बचाव के लिए स्टॉल ओढकर जाती युवतियां। संवाद
नारनौल। जिले में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को भी नारनौल में अधिकतम 42.0 और और महेंद्रगढ़ 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कुछ स्थानों पर 25 अप्रैल को तेज गति की सतही हवाओं की गतिविधियों की संभावना बन रही है। हालांकि मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26 की रात को सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 27-28-29 अप्रैल के दौरान हल्की बारिश बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान पहले ही खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। अगर अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रहती है तो पारा 45.0 डिग्री तक पहुंच सकता है। एक दो स्थानों पर 45.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।