{"_id":"64667b709ea96edc2e01ec84","slug":"nap-sweepers-demonstrated-at-the-legislators-residence-by-playing-a-plate-jind-news-c-15-1-sroh1009-64-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नप सफाईकर्मियों ने थाली बजा विधायक आवास पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नप सफाईकर्मियों ने थाली बजा विधायक आवास पर किया प्रदर्शन
Fri, 19 May 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 19 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
जींद। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर वीरवार को मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारी सड़कों पर उतरे। कर्मचारियों ने ताली और थाली बजा कर प्रदर्शन किया और विधायक आवास पर पहुंच कर मांगों को लेकर ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि राजन चिल्लाना को सौंपा। यहां भी उन्होंने ताली और थाली बजाते हुए जोरदार नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। प्रदर्शन से पहले नगर परिषद सफाई कर्मी शिव चौक पर प्रधान बिजेंद्र, पूर्व प्रधान अनिल टांक, सोहनलाल के नेतृत्व में एकत्रित हुए। नगर परिषद कर्मचारियों का कहना था कि सरकार उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक नहीं है। वर्ष 2022 में 29 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक लंबी चली उनकी हड़ताल के बाद स्थानीय निकाय मंत्री के साथ बातचीत हुई थी, जिसमें उनकी मांगों को माना गया था। मगर अब तक उन किसी भी मांगों को पूरा करते हुए उन्हें लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि पांच अप्रैल को सरकार के साथ वार्ता में सरकार के साथ मांगों पर सहमति हुई लेकिन अभी तक मानी गई मांगों का पत्र जारी नहीं किया गया। अगर सरकार का रवैया ऐसा ही रहा तो कर्मचारियों को फिर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, जोखिम भत्ता दिए जाने, पुरानी पेंशन नीति (ओपीएस) की बहाली, शहर की आबादी को देखते हुए नए कर्मचारियों की भर्ती सहित अन्य सहित कुछ अन्य मांगे शामिल थी। अनिल टांक ने बताया कि जो मांगें स्वीकृत की गई थी उन्हें आज तक लागू नहीं किया गया। संघ ने पत्र लिख कर इन समझौतों को लागू करने की मांग भी की लेकिन सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। जिस पर मजबूरन कर्मचारियों को आंदोलन करना पड़ रहा है। बाद में कर्मचारी हाथों में थाली व ताली बजाते हुए विधायक आवास पर पहुंचे और विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हरबंस लाल, रघुवीर सिंह, सरजीत, बलवंत, जयभगवान, सुरजमल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन