{"_id":"6782d4df393c8217210cba54","slug":"nap-improved-the-condition-of-most-of-the-toilets-the-garbage-lying-in-the-empty-plot-continues-to-irritate-jind-news-c-199-1-sroh1009-128303-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नप ने सुधारी अधिकतर शौचालयों के हालत, खाली प्लाॅट में पड़े कचरा चिढ़ा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नप ने सुधारी अधिकतर शौचालयों के हालत, खाली प्लाॅट में पड़े कचरा चिढ़ा रहा
विज्ञापन
11जेएनडी21: पालिका बाजार में खाली प्लाट में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
जींद। नगर परिषद शहर की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके लिए शहर के शौचालयों से लेकर बाजारों की हालात को बेहतर बनाया हुआ है, लेकिन आंबेडकर चौक के पास बने शौचालय की हालात अभी भी बदहाल है। इसके अलावा पालिका बाजार, गुरुद्वारा के सामने सड़क किनारे, टैक्सी स्टैंड के पास खाली पड़े प्लाटों में लगे कचरे के ढेर शहर की स्वच्छता को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं।
शौचालयों के सुधार के लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है। शहर में नप के 23 शौचालय हैं। इनमें लगभग 11 की हालात खराब थी। इनमें से आठ शौचालयों की मुरम्मत की जा चुकी है। तीन पर काम चला हुआ है। इसके अलावा बाकि के शौचालयों की साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों को नियुक्त किया गया है। एकाध शौचालय में गंदगी है तो इसकी सफाई में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन सफाई का ध्यान रखा जाए।
बाक्स
दुकानदार करें डस्टबीन का प्रयोग
बाजार को स्वच्छ रखने के लिए दुकानदारों को डस्टबीन का प्रयोग करना चाहिए। दुकान से निकलने वाले कूड़े को अलग-अलग करके रखें और नप की गाड़ी में प्रतिदिन डालें। इससे बाजार साफ रहेगा और शहर की सुंदरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
-महेश सैनी, नंबरदार, सेव संस्था।
बाक्स
शहर के बाजारों को गंदगी मुक्त करने के लिए चल रहा काम
शहर के बाजारों को गंदगी मुक्त करने के लिए नप के कर्मचारी प्रतिदिन सफाई कर रहे हैं। अगर खाली प्लाॅटों में दुकानदार कूड़ा डालते हैं तो उन पर जुर्माने का प्रावधान है। इस तरह के दुकानदारों की पहचान की जाएगी। शहर के शौचालयों की मरम्मत चली है। अगर एकाध शौचालय में गंदगी है तो उसकी निरंतर सफाई के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
-गुलजार मलिक, नगरायुक्त, जींद।