फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Name removed from ration card due to addition of previous bill, solution will be given in two days

Jind News: पिछला बिल जुड़कर आने से राशन कार्ड से कटा नाम, दो दिन में होगा समाधान

Wed, 27 Dec 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 27 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Name removed from ration card due to addition of previous bill, solution will be given in two days
रोहतक। उपभोक्ता द्वारा भरा हुआ बिल दोबारा से जुड़कर आया तो उनका बीपीएल राशन कार्ड से नाम कट गया। क्योंकि बिल ज्यादा आने से बीपीएल की तय सीमा पार होने पर उपभोक्ता को समस्या का सामना करना पड़ा। मंगलवार को रुड़की गांव से पहुंचे उपभोक्ता बलबीर ने उपभोक्ता फॉर्म के अध्यक्ष मनिंदर सिंह व सदस्य वीके कत्याल के सामने यह समस्या रखी। इसमें अधिकारियों ने दो दिन में ही समस्या का समाधान होने की बात कही है। दरबार में सात समस्याओं में से चार समस्याओं का ही मौके पर निपटारा हुआ।
विज्ञापन


अस्थल बोहर के रहने वाले राजपाल ने कहा कि नया मीटर लगवाने के लिए दो महीने पहले ऑनलाइन अप्लाई किया था। लेकिन निगम द्वारा अभी तक समाधान नहीं किया गया है। फॉर्म के सदस्य ने अधिकारियों से बात की तो पता चला कि उपभोक्ता के पिछले बिल का विवाद न सुलझने के कारण समस्या आई हुई है। उपभोक्ता पुराने बिल को पूरा करने के बाद ही नया मीटर लग सकता है। बहु अकबरपुर से पहुंचे संजय ने कहा कि जुलाई माह का बिल नहीं भरा गया, लेकिन उसी बिल को एक माह बाद जुर्माना राशि के बाद भर दिया गया। लेकिन अगस्त का बिल आया तो वह पुराने वाला बिल भी उसी में जुड़कर आ गया। जिसे फॉर्म के सदस्यों के सामने मामले को रखा तो समस्या के समाधान के आदेश तो एसडीओ को दिए गए हैं। लेकिन समाधान अभी हुआ नहीं है।
विज्ञापन

बिजली चोरी से संबंधित केसों की नहीं हुई सुनवाई

जनता दरबार में ग्रामीण इलाके से पहुंचे उपभोक्ता चोरी से संबंधित अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। लेकिन उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। दरबार में एक लाख रुपये तक की राशि से संबंधित मामलों को सुना गया। एक लाख से ऊपर की पहुंची तीन समस्याओं को नहीं सुना गया और उन्हें शुक्रवार को सीजीआरएफ की बैठक में समाधान के लिए बुलाया गया। क्योंकि सीजीआरएफ की बैठक में ही एक लाख रुपये से ऊपर की समस्याओं का निपटारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed