{"_id":"63e2166dfd5360165a084319","slug":"naib-subedar-pramod-kumar-cremated-with-full-state-honors-in-jind-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: नायब सूबेदार प्रमोद कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, गोवा में ड्यूटी के दौरान हुआ था निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: नायब सूबेदार प्रमोद कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, गोवा में ड्यूटी के दौरान हुआ था निधन
Tue, 07 Feb 2023 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Feb 2023 02:46 PM IST
सार
नायब सूबेदार प्रमोद कुमार करीब 5 साल पहले कोस्ट गार्ड में बतौर नायब सूबेदार भर्ती हुए थे। गोवा में ड्यूटी के दौरान घटी दुर्घटना में प्रमोद कुमार चोटिल हो गए थे। उनको तत्काल अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
नायब सूबेदार प्रमोद कुुमार को अंतिम विदाई देते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के गांव बहादुरगढ़ निवासी नेवी में नायब सूबेदार प्रमोद कुमार (28) को मंगलवार सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम विदाई के वक्त पूरे सफीदों क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े। नायब सूबेदार प्रमोद कुमार को गोवा में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था। जैसे ही प्रमोद कुमार का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह गांव बहादुरगढ़ पहुंचा तो परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सेना की टुकड़ी पार्थिव शरीर लेकर गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने प्रमोद कुमार अमर रहे के गनभेदी नारे लगाए।
अंतिम संस्कार के मौके पर सफीदों हलका के विधायक सुभाष देशवाल, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, जेजेपी जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी व सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पहुंचे और पुष्पचक्र अर्पित करके शहीद प्रमोद कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इंडियन कोस्ट गार्ड सचेत की ओर से डिप्टी कमांडेंट योगेश सिंह के नेतृत्व में आई सेना की 9 सदस्यीय टुकड़ी व हरियाणा पुलिस के जवानों ने शस्त्र झुकाकर व मातमी धुन बजाकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
अंतिम दर्शनों के दौरान शहीद प्रमोद कुमार के पिता सतपाल सिंह, पत्नी, बच्चों व भाई का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं अपने साथी का पार्थिक शरीर लेकर आए कोस्ट गार्ड के सैनिक भी गमगीन थे। शहीद प्रमोद कुमार के 5 वर्षीय बेटे ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। बता दें कि नायब सूबेदार प्रमोद कुमार करीब 5 साल पहले कोस्ट गार्ड में बतौर नायब सूबेदार भर्ती हुए थे। गोवा में ड्यूटी के दौरान घटी दुर्घटना में प्रमोद कुमार चोटिल हो गए थे। उनको तत्काल अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
इस दौरान सफीदों के विधायक सुभाष देशवाल ने कहा कि प्रमोद कुमार ने देशसेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। वे उनके बलिदान को नमन करते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि शहीद के परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। वहीं एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि पूरा सफीदों प्रशासन परिवार के साथ है। परिवार की प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।