फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: मुख्यमंत्री होंगे गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

Thu, 02 Feb 2023 09:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 02 Feb 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अनाज मंडी नरवाना मेें तीन फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाई जाएगी। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार करेंगे जबकि मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहरलाल होंगे। यह जानकारी भाजपा सोनीपत लोकसभा कोर कमेटी के सदस्य जसमेर रजाना दी।

उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार जब से प्रदेश में आई है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सभी महापुरुषों और गुरुओं की जयंती सरकार की तरफ से मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। रजाना ने बताया कि पहले कितने मुख्यमंत्री, कितनी सरकार आई व गईं, कभी किसी सरकार व मुख्यमंत्री ने इस प्रकार की सोच नहीं रखी कि महापुरुषों व गुरुओं की जयंती को सरकार की तरफ से मनाया जाए। उन्होंने सफीदों विधानसभा के गांवों का दौरा कर गुरु रविदास जयंती मनाने के लिए नरवाना की अनाज मंडी में पहुंचने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जयंती मनाने के लिए सफीदों विधानसभा से हजारों लोग डोल नगाड़े बजाते हुए गुरु रविदास जयंती में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed