फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: नागरिक अस्पताल में फिर लौटे दो चिकित्सक, मरीजों को मिलेगी राहत

Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नागरिक अस्पताल में दो चिकित्सक फिर लौटे हैं। दोनों चिकित्सकों का यहां से तबादला हो गया था। इनमें ईएनटी सर्जन डॉ. अरविंद पांच वर्ष और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय चालिया ढाई महीने बाद फिर नागरिक अस्पताल में आए हैं। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। ईएनटी की प्रतिदिन करीब 300 ओपीडी होती है। अब तीन ईएनटी विशेषज्ञ होने से मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
पांच साल पहले ईएनटी सर्जन डॉ. अरविंद का नागरिक अस्पताल जींद से नूंह में तबादला हो गया था। इसके बाद जिले में चार साल तक कोई ईएनटी नहीं आया। इससे नाक, कान व गला रोगियों को या तो निजी अस्पतालों में जाना पड़ता या फिर रोहतक या हिसार जाना पड़ता था। चार साल तक जिले में ईएनटी के मरीज काफी परेशान रहे। इसके बाद अस्पताल में ईएनटी सर्जन डॉ. बृजेंद्र घनघस की नियुक्ति हुई। इससे मरीजों को काफी राहत मिली। इसके बाद अक्तूबर में नागरिक अस्पताल में एक और ईएनटी सर्जन डॉ. सोनिया ने ज्वाइन किया था। इस समय अस्पताल में दो चिकित्सक हैं। अब डॉ. अरविंद के आने से अस्पताल में तीन ईएनटी सर्जन हो गए हैं। प्रतिदिन करीब 300 ईएनटी मरीज नागरिक अस्पताल में आते हैं। अस्पताल में लंबी लाइन लगने के कारण काफी मरीज वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन

अब तीन-तीन ईएनटी होने से मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ेगी क्योंकि पूरे जिले में एक ही निजी ईएनटी सर्जन हैं। वहीं पैथोलॉजिस्ट डॉ. अजय चालिया का ढाई महीने पहले जींद से सीएचसी लाखनमाजरा तबादला हो गया था। अब दोबारा उनका तबादला जींद में हो गया है। डॉ. अजय चालिया नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक संभालते थे। इसके अलावा उनके पास आयुष्मान भारत योजना के साथ-साथ कई अन्य विभागों के कार्यभार भी थे। अब उनके वापस आने से नागरिक अस्पताल प्रशासन को भी सुविधा होगी तथा मरीजों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
नागरिक अस्पताल में तीन ईएनटी सर्जन हो गए हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। पैथोलॉजिस्ट डॉ. अजय चालिया भी वापस नागरिक अस्पताल में पहुंच गए हैं। इससे प्रशासनिक कार्यों के अलावा ब्लड बैंक का कार्य भी आसानी से चलेगा। लोगों को भी काफी राहत मिलेगी तथा स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।-डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed