{"_id":"63da79d516f36c1f8c0b5ac4","slug":"na-jind-news-c-17-1-52730-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जिलेभर के सरपंच करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जिलेभर के सरपंच करेंगे विरोध
Wed, 01 Feb 2023 08:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय स्थित बीडीपीओ कार्यालय के सामने ई-टेंडरिंग और राइट टू रिकाल के विरोध में मंगलवार को भी सरपंचों का धरना जारी रहा। सरपंचों ने निर्णय लिया है कि तीन फरवरी को नरवाना में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा।
जींद ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन की प्रधान प्रीति मनोहरपुर, प्रतिनिधि विनोद, हैबतपुर के सरपंच ऋषिपाल ने कहा कि सरकार ई-टेंडरिंग और राइट टू रिकाल का फैसला वापस ले तभी सरपंच अपना धरना समाप्त करेंगे। कहा कि रविवार को गोहाना रैली में सरपंचों ने विरोध का ऐलान किया था जिससे गृह मंत्री न तो खुद रैली में पहुंचे और न ही जनता पहुंची। लोगों की संख्या कम होने के चलते ही मौसम का बहाना बनाते हुए गृह मंत्री को रैली में पहुंचने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। सरकार का विरोध इसी तरह लगातार जारी रहेगा। अगर सरकार और सरपंचों के बीच मांगों को लेकर किसी तरह का समाधान नहीं होता है तो आगामी दिनों में गांवों में व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा जाएगी।