{"_id":"63da79bc6e1dde64df744cb6","slug":"na-jind-news-c-17-1-52727-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तहसील कार्यालय पर मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तहसील कार्यालय पर मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन
Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। सीटू के नेतृत्व में मजदूरों, परियोजना कर्मियों और कामगारों ने सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए मंगलवार को तहसील कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद धरना दिया। इस दौरान सीटू ने सुभाष पांचाल कहा कि काटे गए बीपीएल कार्ड दोबारा बनाए जाएं, सभी जरूरतमंद गरीब परिवारों, साधनहीन परिवारों के राशन कार्ड बनाए जाएं।
कहा कि 20 वर्षोंं से राशन कार्ड के लिए सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का सर्वे नहीं करवाया गया है। परिवार पहचान पत्र में ज्यादातर परिवारों की आमदनी गलत दर्शाई गई है, इसके अलावा कई तरह की त्रुटियां हैं। जिन को ठीक करवाने के लिए लोग लगातार सीएससी, सरल केंद्रों के एवं सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसलिए परिवार पहचान पत्र बीपीएल कार्ड के लिए आधार नहीं हो सकता। सार्वभौमिक सार्वजनिक वितरण राशन प्रणाली बहाल की जाए। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सभी गरीब परिवारों को 35 किलो अनाज सहित सभी जरूरत की 14 चीजें राशन डिपो के माध्यम से फ्री दिया जाए।
कहा कि नागरिक अस्पताल जुलाना में अल्ट्रासाउंड, सभी तरह के टेस्ट, विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं आंखों के ऑपरेशन का प्रबंध किया जाए। नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए नागरिकों की प्राइवेट केंद्रों पर भारी लूट हो रही है। इसलिए रेडियोलॉजिस्ट लगाए जाएं व आंखों के ऑपरेशन किए जाएं, सभी तरह के टेस्ट दवाइयों का प्रबंध किया जाए। इस अवसर पर सुलतान जांगड़ा, सुरेश करसोला, गुलाब सिंह, आनंद, राजपाल, दीनदयाल मौजूद रहे।