फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: सड़क पर उतरे सरपंच, गृह मंत्री की रैली का किया विरोध

Mon, 30 Jan 2023 01:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 30 Jan 2023 01:55 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। ई-टेंडरिंग के विरोध में कई दिनों से धरने पर बैठे सरपंच रविवार को सड़कों पर उतर गए। सरपंचों ने गृहमंत्री अमित शाह की रैली के विरोध में जिले में कई स्थानों पर सड़कें जाम कर दी। पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए कई सरपंचों को हिरासत में ले लिया। शाम को करीब साढे़ चार बजे उन्हें छोड़ा गया। जींद में बस स्टैंड, सिंधवी खेड़ा तथा नरवाना में जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर सरपंचों ने जाम लगाया हालांकि यह केवल सांकेतिक रहा। सरपंचों को हिरासत में लेने के विरोध में सिंधवी खेड़ा में दो घंटे जाम रहा।
सुबह नौ बजे जींद सरपंच एसोसिएशन की प्रधान प्रीति देवी के पति विनोद ने अन्य सरपंचों के साथ बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। यहां पर डीएसपी रोहताश ढुल, सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार पहुंचे और जाम खुलवाया। यहां से विनोद कुमार समेत कुछ सरपंचों को हिरासत में लिया और उनको सीआईए थाने में भेज दिया गया। कुछ सरपंचों को सिविल लाइन थाने में भी रखा गया। सरपंचों को हिरासत में लेने के विरोध में सिंधवी खेड़ा में कुछ सरपंचों और अन्य लोगों ने जाम लगा दिया। यहां 11 से एक बजे तक जाम लगा रहा। बाद में डीएसपी रोहताश ढुल ने पहुंचकर जाम खुलवाया। इस मौके पर खरकरामजी की पूर्व सरपंच कविता गोयत, भाकियू महिला विंग की नेता प्रिंयका, सरपंच एसोसिएशन उझाना प्रधान सुनील मलिक, दर्शन, जरनेल हंसडहर, अजय अंबरसर, प्रदीप हमीरगढ़, सुखबीर बीबीपुर, अनिल पंजेठा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



नरवाना में जींद-पटियाला हाइवे पर लगाया जाम
नरवाना में सांकेतिक रूप कुछ समय के लिए जींद-पटियाला नेशनल हाईवे पर सरपंचों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर धरना देकर जाम लगाया गया। पुलिस ने दर्जनभर सरपंचों व उनके प्रतिनिधियों हिरासत में ले लिया। इस कारण गोहाना रैली में जा रहे वाहनों का काफिला जाम में फंस गया। जुलाना, उचाना, उझाना के सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालयों पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात में नजरबंद कर लिए थे सरपंच
सरपंचों के जाम लगाने की घोषणा पर शनिवार रात को ही पुलिस ने पूरा रोडमैप तैयार कर लिया था। अलेवा क्षेत्र के कुछ सरपंचों को रात में ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया था। जो सरपंच ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रहे थे, सभी का पुलिस नजरबंद कर रही थी। इस कारण जिले में कहीं भी जाम ज्यादा देर नहीं लगा। सरपंचों के साथ ग्रामीण जाम लगाने नहीं पहुंच पाए। ऐसे में सरपंचों को अधिक समर्थन नहीं मिला । जहां भी जाम लगाया पुलिस ने सख्ती दिखाई और सरपंचों को हिरासत में लेकर चली गई।


जितना सरकार दबाएगी, उतना बढ़ेगा आंदोलन : सरपंच
सरपंच एसोसिएशन की प्रधान एवं मनोहरपुर गांव की सरपंच प्रीति देवी और हैबतपुर के सरपंच ऋषिपाल ने कहा कि सरकार तानाशाही रैवया अपना रही है। सरपचों पर दबाव बनाने तथा आंदोलन को पुलिस की सहायता से कुचलने की कोशिश की जा रही है। इसी कारण सरपंचों को हिरासत में लिया गया है। उनके घर पुलिस भेजी गई। रात को ही कुछ सरपंचों को पुलिस ने उठा लिया। सरपंचों की आवाज दबने वाली नहीं है। जितना सरकार व पुलिस आंदोलन को दबाने का प्रयास करेगी, आंदोलन उतना ही मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed