फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NA

Jind News: पुलिस प्रताड़ना से परेशान हो की आत्महत्या, छह पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

Sat, 28 Jan 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Jan 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अलेवा। पुलिस की प्रताड़ना से परेशान कटवाल गांव निवासी 50 वर्षीय रमेश ने गांव के पास पेड़ पर फंदा से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर सोनीपत सीआईए के छह पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

कटवाल निवासी सोहन लाल ने बताया कि वह छोटे भाई अशोक के साथ सोनीपत के कथूरा गांव में मामा के घर रहते थे। वर्ष 2018 में हत्या के एक मामले में पुलिस ने उन दोनों भाइयों को शामिल किया था। इसके बाद एक माह बाद उनके पिता रमेश ने भाई अशोक को अपने संपत्ति तथा घर से बेदखल कर दिया। इसके बाद सोनीपत में दर्ज मामले में अदालत ने उसको बरी कर दिया, जबकि छोटा भाई अशोक मामले की जांच में शामिल न होकर फरार है। इसी मामले में बुधवार 25 जनवरी शाम को दो महिला सहित पांच-छह व्यक्तियों ने खुद को सोनीपत सीआईए पुलिस के कर्मचारी बताकर शाम को घर पर पिता रमेश से उसके भाई अशोक के बारे में पूछताछ की तथा उसे धमकाया। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसके पिता को 27 जनवरी को सीआईए सोनीपत थाना आने की बात कहते हुए वापस चले गए। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में सोनीपत सीआईए के छह पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed