फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   My throat is fine, now Dushyant's throat will be sore: Birendra Singh

मेरा गला तो ठीक है, अब दुष्यंत का गला बैठेगा : बीरेंद्र सिंह

Sat, 31 Aug 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 31 Aug 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
My throat is fine, now Dushyant's throat will be sore: Birendra Singh
उचाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह वीरवार देर शाम उचाना पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने दुष्यंत चौटाला पर पलटवार करते हुए कहा कि अब डूमरखा आए या उचाना, कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरा गला तो ठीक है, अब दुष्यंत का गला बैठेगा। इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने बीरेंद्र सिंह का गला बैठने को लेकर बयान दिया था। कांग्रेस हाईकमान द्वारा सिटिंग सांसद, राज्यसभा सदस्य के चुनाव न लड़ने के फैसले पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इसमें यह भी फैसला है कि अगर किसी को चुनाव लड़ना है तो कांग्रेस अध्यक्ष इजाजत देंगे, फिर चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जींद रैली में आने के सवाल पर कहा कि अब तो आना-जाना ही है, चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। लोग सोचे कि चलो पार्टी को देखते हैं, अब तो वो देखने वाली बात भी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि भाजपा ने जिस तरह से 10 साल राज किया है, उससे लोगों का मन भर चुका है और वो अपनी पसंद की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में सर्वे के आधार पर टिकट दिए जाने के सवाल पर चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सर्वे दो, तीन किस्म के होते हैं। मेरी राय है कि पहले यह सर्वे करवाओ कि कांग्रेस की कौन सी मजबूत सीट है। अगर 90 में से 50-55 सीट पर अच्छे लोगों को टिकट देकर भेजे तो जरूर जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस, भाजपा का मुकाबला है, उन सीटों पर सर्वे कराओ कि कौन मजबूत उम्मीदवार हो सकता है। मेरा यह अपना विचार है। चुनाव में सर्वे के आधार पर पार्टी की पॉजिशन देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed