फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mutual cooperation and brotherhood increases through get-togethers: Arun Nain

मिलन समारोह से बढ़ता है आपसी सहयोग और भाईचारा : अरूण नैन

Wed, 30 Apr 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 30 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mutual cooperation and brotherhood increases through get-togethers: Arun Nain
29जेएनडी20-मुख्य अतिथि जज कृति जैन का बुके देकर स्वागत करते प्रधान एडवोकेट अरुण नैन। संवाद
नरवाना। बार एसोसिएशन में परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों सहित बार के सदस्य और उनके परिवार सहित शामिल हुए। समारोह में फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज कृति जैन ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ एसडीजेएम संदीप कुमार, जेएमआईसी अश्वनी गुप्ता एवं डीएसपी अमित भाटिया भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अरुण नैन ने मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही बार में नवनियुक्त सदस्य एडवोकेट रघुभूषण गुप्ता के परिवार के आगमन पर स्वागत किया गया। एडवोकेट अरुण नैन ने कहा कि परिवार का निरंतर विस्तार संगठन की एकता और प्रगति का प्रतीक है। जब सभी सदस्य सामूहिक रूप से मिलते हैं तो इससे आपसी सहयोग और भाईचारा अधिक मजबूत होता है। इस अवसर पर एडवोकेट पूजा गर्ग, प्रवीण शर्मा, मोहनप्रकाश गुप्ता, मनदीप नैन, विवेक श्योकंद, सुनील टिंडल, रणधीर नैन, गौरव सहारण, सुशील शर्मा, दीक्षा, सुदीप राविश, विपुल नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed