फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Muskan stood second in Haryana in Commerce Faculty

कॉमर्स संकाय में हरियाणा में द्वितीय स्थान पर रही मुस्कान

Thu, 16 Jun 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Muskan stood second in Haryana in Commerce Faculty
15जेएनडी21 : छात्रा मुस्कान को मिठाई खिलाते स्टाफ सदस्य व अभिभावक। संवाद। - फोटो : Jind
नरवाना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में नरवाना स्थित एसडी कन्या महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान ने 496 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। कामर्स वर्ग में उसने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता पर परिजन खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

एसडी कन्या महाविद्यालय की प्रबंध समिति के उपप्रधान राजकुमार गोयल और सचिव जियालाल गोयल ने इस उपलब्धि पर मुस्कान को लड्डू खिलाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुस्कान के पिता रमेश सिंगला और माता ममता ने बताया कि मुस्कान स्कूल से घर आने के बाद सिर्फ पढ़ाई में ही लगी रहती थी। जब उसको आराम करने के लिए कहा जाता था तो वह कहती थी कि वह अव्वल आना चाहती है। मुस्कान ने बताया कि वह चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) बनना चाहती है। मुस्कान ने दसवीं कक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, लेकिन कोई स्थान नहीं मिलने पर उसको निराशा हुई थी। मुस्कान ने ठान लिया था कि वह 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर दसवीं कक्षा की कमी जरूर पूरी करेगी। यही कारण है कि मुस्कान ने मोबाइल फोन से दूर रहकर निरंतर पढ़ाई की और नतीजा यह निकला कि उसने 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य विशाल गुप्ता, सुनीता मोर, गुरप्रीत दुआ, सौरभ गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी छात्राओं को पढ़ाई में आगे देखकर रो पड़ती थी मुस्कान
मुस्कान के ताऊ पवन सिंगला ने बताया कि मुस्कान अक्सर कहती थी कि उसकी कक्षा में कई छात्राएं पढ़ाई में बहुत तेज हैं, जो कि उसको आगे नहीं आने देती हैैं। इस बात को लेकर वह उसके माता-पिता के सामने रो पड़ती थी। वे उसको दिलासा देते थे कि वह भी अच्छी पढ़ाई कर उनसे आगे निकल सकती है। इसके बाद मुस्कान ने ठान लिया कि हरियाणा प्रदेश में उसे स्थान जरूर हासिल करना है। मुस्कान के छोटे भाई-बहन को वह पढ़ाई करने के लिए प्रेरणा देती रहती थी। उन्होंने बताया कि मुस्कान को वह अध्यापक बनाना चाहते थे, लेकिन वह केवल सीए बनना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में नहीं छोड़ी पढ़ाई
कोरोना काल के दौरान जब स्कूलों की छुट्टियां थी, तब भी मुस्कान हमेशा घर पर ही पढ़ती रहती थी। वह कभी अपने अध्यापकों से तो कभी ऑनलाइन सीखती रहती थी। उसने अपने पिता रमेश सिंगला को अपनी मेहनत के लिए प्रेरणादायी बताया है। उसके पिता रेडीमेड की दुकान चलाते हैं। वह कहती है कि उसके पिता ने बहुत मेहनत करके उनको अच्छी शिक्षा दी है। वह भी अपने पिता की तरह मेहनत करती है। उसकी मां ममता गृहणी हैं। मुस्कान से छोटे दो भाई-बहन भी हैं। भाई तुषार 10वीं कक्षा में है तो बहन कनिष्का सातवीं कक्षा में है। वह अपने छोटे भाई, बहनों को भी मेहनत करने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed