जींद। सृष्टि फाउंडेशन की ओ्र से अपने प्रोजेक्ट नेत्र बैंक की सहायतार्थ रविवार को शाम पांच बजे अर्बन इस्टेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सृष्टि संगीत संध्या कार्यक्रम सुरों के संग्राम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में गायक कलाकार अपने-अपने सुरों के माध्यम से महान गायकों को श्रद्धांजलि दे अपनी-अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। सृष्टि फाउंडेशन के प्रवक्ता बलविंदर सिंह ने बताया कि संगीत संध्या कार्यक्रम में नीरज शर्मा, लक्की बत्तरा, रमेश बंसल, मयंक, शिंदर, मनोज भारद्वाज, विनय अरोड़ा, नरेश शर्मा, वेदप्रकाश, सतीश कुमार, सुरेंद्र धीमान, डा. क्यूटी, मनोज जाखड़, राजीव सैनी, वीना भारद्वाज तथा तृषा अपने मनमोहक गायकी से कार्यक्रम को चार चांद लगाएंगे। सृष्टि फाउंडेशन के संयोजक डा. विवेक सिंगला ने बताया कि सृष्टि परिवार 19 साल से जींद ही नहीं बल्कि दूर-दूर के इलाके के 98 बच्चों का हृदय ऑपरेशन करवा चुका है। जबकि संस्था अपने वर्तमान प्रोजेक्ट नेत्र बैंक के तहत 29 महादानियों से नेत्र दान लेकर 58 लोगों को नेत्र ज्योति दिला चुकी है।