{"_id":"5f3c1ccc8ebc3e3cb57dcfef","slug":"murder-in-dera-drunk-prisoners-murder-crime-jind-jind-news-rtk569263641","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में गोसाई खेड़ा गांव के डेरे में झगड़ा, पैरोल पर आए कैदी की डंडों एवं बिंडों पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में गोसाई खेड़ा गांव के डेरे में झगड़ा, पैरोल पर आए कैदी की डंडों एवं बिंडों पीट कर हत्या
विज्ञापन
गोसाई खेड़ा गांव के डेरे का फोटो, जिसमें हुआ था झगड़ा।
- फोटो : Jind
जुलाना। गोसाई खेड़ा गांव के डेरे में मंगलवार को पैरोल पर आए कैदी की डंडों एवं बिंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई धर्मपाल की शिकायत पर डेरे के साधु समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 46 वर्षीय कैदी धर्मबीर के हाथ और पैर पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की वजह शराब के नशे में झगड़ा हुआ बताया जा रहा है। धर्मबीर को हत्या के मामले में 20 वर्ष की सजा हुई थी। वह 19 मार्च को पैरोल पर आया था।
वर्ष 2007 में गोसाई खेड़ा गांव के एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में धर्मबीर को अदालत ने 20 वर्ष की सजा सुनवाई थी। धर्मबीर कैथल जेल से 19 मार्च को 25 दिन की पैरोल पर आया था। कोरोना संक्रमण के चलते धर्मबीर की पैरोल बढ़ गई। पैरोल पर आने के बाद धर्मबीर अपने भाई के पास कैथल रहने लगा। चार-पांच दिन पहले धर्मबीर अपने पैतृक गांव गोसाई खेड़ा में अपने भाई धर्मपाल के पास आ गया। सोमवार को धर्मपाल को सूचना मिली की धर्मबीर पर हमला कर दिया गया है। गंभीर हालत के चलते परिजन धर्मबीर को पीजीआई रोहतक ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई धर्मपाल की शिकायत पर डेरे के साधु संजयनाथ, दो चेले तथा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डेरे के साधु की भी हत्या का आरोप
धर्मबीर पर 13 साल पहले गोसाई खेड़ा गांव के ही डेरे में एक साधु की भी हत्या के आरोप लगे, लेकिन इस मामले में धर्मबीर बरी हो गया था। इसके बाद गांव के ही दूसरे व्यक्ति की हत्या के मामले में जेल गया। धर्मबीर अविवाहित था और पैरोल पर आने के बाद अपने भाइयों के पास ही रहता था।
विज्ञापन
डंडों एवं बिंडों से पीट-पीटकर की गई हत्या
मृतक के भाई धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि धर्मबीर के शरीर पर चोट के निशान थे। हाथ व पैर टूटे हुए थे। धर्मपाल ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या डेरे के साधु, इसके चेले व दो अन्यों ने डंडों एवं बिंडों से पीटकर की है। रात को शराब के नशे में साधुओं ने वारदात को अंजाम दिया है।
वर्जन
गोसाई खेड़ा गांव के पैरोल पर आए कैदी की डंडों एवं बिंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को गोसाई खेड़ा गांव के डेरे में अंजाम दिया गया है। पुलिस ने डेरे के साधु समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह शराब के नशे में झगड़ा होना है। धर्मबीर को एक हत्या के मामले में 20 वर्ष की सजा हुई थी।
- कुलबीर, गतौली चौकी प्रभारी।