{"_id":"6db7962578efce482a30989171755bce","slug":"murder-hindi-news-136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपियों का 20 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोपियों का 20 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निवासी अनूप नंबरदार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कस्बे की दर्जनों महिलाएं जुलाना थाना परिसर पहुंची। महिलाओं ने थाना प्रभारी से कार्रवाई करने की गुहार लगाई। 20 दिन पहले नंबरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जुलाना निवासी 36 वर्षीय अनूप नंबरदार का शव खेतों में गेहूं की फसल में पानी में पड़ा पुलिस को मिला था, हत्यारों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
गौरतलब है कि 24 दिसंबर को मालवी रोड पर गेहूं के खेतों में पानी में अनूप का शव मिला था। अनूप के कमर व कनपटी के पीछे गोली लगी हुई थी। सूचना पाकर डीएसपी नरेंद्र व जुलाना थाना प्रभारी समुंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
अनूप 24 दिसंबर सुबह खेतों में गेहूं की फसल में पानी देने के लिए घर से निकला था। खेतों में पानी देते समय किसी ने अनूप की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जयपाल, कृष्ण, धर्मबीर, बलबीर, राकेश सहित दर्जनों महिलाएं जुलाना थाना पहुंचे। इन लोगों का कहना है कि 20 दिन बीत चुके हैं, मगर अब तक पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। महिलाओं ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों का सुराग लगाकर गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन