फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Murder case registered against four on court's order in youth's death case

युवक की मौत मामले में कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Wed, 16 Nov 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered against four on court's order in youth's death case
सफीदों। सफीदों के राजबाहे में 19 मई को युवक का शव मिलने के मामले में बुधवार को अदालत के आदेश पर सफीदों पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रहने वाली सावित्री देवी ने अदालत में याचिका दायर कर बताया था कि वह बेहद जरूरतमंद परिवार से संबंध रखती है। उसके 4 बेटे हैं। उनके गांव के ही सत्येंद्र, उसकी पत्नी लक्ष्मी, नागराज व रामनिवास मुर्गी फार्म हाउस पानीपत में मुर्गी बेचने का कार्य करते हैं। 15 मई 2022 को चारों उनके पास आए और उसके छोटे बेटे 18 वर्षीय अजय उर्फ महादेव को उनके साथ भेजने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह उसे काम पर रखेंगे तथा 15 हजार रुपये महीना तनख्वाह भी देंगे। सावित्री देवी ने कहा कि उसने अपने बेटे अजय को उनके साथ भेज दिया। इसके बाद अजय का कोई फोन नहीं आया। 19 मई को उन्हें पता चला कि उसके बेटे का शव राजबाहे में पड़ा है। लोगों ने कहा कि उसके बेटे की मौत डूबने से हुई है। उसने अपने बेटे के शव को देखा तो उस पर चोट के निशान थे। उस समय पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की थी। अब अदालत ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज करने का आदेश दिया तो पुलिस ने अब सत्येंद्र, लक्ष्मी, नागराज व रामनिवास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed