फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Murder case registered 25 days after youth's death

युवक की मौत के 25 दिन बाद हुआ हत्या का मामला दर्ज

Wed, 22 Sep 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered 25 days after youth's death
गांव खरेंटी निवासी रूपेश (32) की पिछले माह हुई मौत को पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मौत के 25 दिन बाद पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी गुलाब सिंह पर हत्या का मामला दर्ज किया है। रुपेश का शव 28 अगस्त को घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उस दिन शव का अंतिम संस्कार कराया था।
विज्ञापन

जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव खरेंटी निवासी नीतू ने कहा कि वह पंचकूला में नौकरी करती है। 28 अगस्त को उसे सूचना मिली कि उसके भाई रुपेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद जब वह गांव पहुंची तो तब तक उसके भाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। नीतू ने आरोप लगाए कि उसकी भाभी रीतू का गांव के ही गुलाब सिंह के साथ रिश्ते है। इसी वजह से दोनों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। नीतू ने बताया कि भाई रुपेश की शादी वर्ष 2010 में गुलियाना निवासी रीतू से हुई थी। फिलहाल उसके भाई की एक लड़की व एक लड़का हैं। उसका भाई गांव में नाई की दुकान चलाता था। वहीं मृतक के पिता राजकुमार ने आरोप लगाया कि इस मामले में जांच अधिकारी ने उनको उलझाकर रखा। अब 25 दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच के लिए डीएसपी धर्मबीर भी गांव में पहुंचे थे।
विज्ञापन

28 अगस्त को रुपेश की मौत हुई थी। उसी दिन परिजनों ने बिना पुलिस को बताए व बिना पोस्टमार्टम करवाए अंतिम संस्कार कर दिया था। नीतू ने पुलिस को उसी दिन शिकायत दी थी। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था। दोनों ने ही आपसी बातचीत के लिए समय मांगा था। अब पुलिस को रुपेश की मौत संदिग्ध लग रही है, इसलिए उसकी पत्नी रीतू तथा गुलाब के खिलाफ मृतक की बहन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed