फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Murder accused not arrested, villagers expressed anger

Jind News: हत्या के आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, ग्रामीणों ने जताया रोष

Sat, 26 Oct 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 26 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Murder accused not arrested, villagers expressed anger
25जेएनडी12: ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए डीएसपी जितेंंद्र। संवाद
जींद। लिजवाना कलां गांव में एक सप्ताह पहले हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लघु सचिवालय परिसर में ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस को 30 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने का समय दिया। डीएसपी जितेंद्र ने उन्हें गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन


लिजवाना कलां गांव के सरपंच सतीश के नेतृत्व में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर गोहाना रोड पर पहुंचे। वहां पर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय परिसर में एसपी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ही मुकेश का शव 17 अक्तूबर को जुलाना के गोहाना रोड बाईपास के नजदीक मिला था, जिसकी हत्या की गई थी। जुलाना थाना पुलिस ने मुकेश के भतीजे अमित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस अब तक यह सुराग नहीं लगा पाई कि मुकेश की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे रही है। ग्रामीणों के बिफरने की सूचना पाकर डीएसपी जितेंद्र ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर 30 अक्तूबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।

25जेएनडी12: ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए डीएसपी जितेंंद्र। संवाद

25जेएनडी12: ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए डीएसपी जितेंंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed