फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Muhurat for weddings after festivals, shopkeepers expect money rain

त्योहारों के बाद आए शादियों के मुहूर्त, दुकानदारों को धनवर्षा की उम्मीद

Sat, 06 Nov 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Muhurat for weddings after festivals, shopkeepers expect money rain
बाजार में खरीददारी करने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : Jind
जींद। त्योहारों के बाद अब शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में व्यापारियों को दिवाली की तरह ही इस विवाह सीजन में भी धनवर्षा होने की उम्मीद है। इसको देखते हुए दुकानदारों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं, ताकि दुकान पर आने वाला कोई भी ग्राहक खाली नहीं जाए।
विज्ञापन

इस बार 15 नवंबर से लेकर 13 दिसंबर तक कुल 12 दिन शुभ मुहूर्त हैं। इस मुहूर्त के दौरान जींद और आसपास क्षेत्रों में सैकड़ों शादियां होने की संभावना है। व्यापारियों में इस शादी सीजन को भुनाने के लिए भी काफी उत्साहित है। वहीं शादियों को लेकर इस बार जींद में भी एडवांस बुकिंग होने लगी हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान शादियां टल गई थीं या फिर कम लोगों को ही विवाह समारोह में आने की अनुमति थी। ऐसे में नवंबर और दिसंबर में उनकी बुकिंग का सिलसिला तेज हो गया है। 15 नवंबर से देवोत्थान एकादशी के साथ ही शादियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नवंबर माह में शादियों के खूब शुभ मुहूर्त हैं। इसके लिए होटल व बैंक्वेट हाल को लेकर एडवांस बुकिंग की जा रही है। टेंट हाउस, हलवाई व ब्यूटी पार्लर संचालकों को भी शादी को लेकर एडवांस दिए जा रहे हैं। वहीं बाजार में ज्वेलर्स व कपड़े, फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानदारों की खूब चांदी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्राहकों की पसंद के लिए कर रहे विशेष तैयारियां
हरि एम्पोरियम के मालिक दीपक सैनी ने कहा कि विवाह समारोह को देखते हुए खास तैयारियां की जा रही हैं। समारोह को लेकर खास तरह के लहंगे, लांचे, सूट के अलावा सिल्क सहित कई तरह की वैरायटी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा गाउन की विवाह समारोह के लिए विशेष मांग रहती हैं। ग्राहकों की पसंद अनुसार कपड़ों की स्पेशल वैरायटी मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं विवाह समारोह के शुभ मुहूर्त
15 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच कुल 12 दिन शादियों का शुभ मुहूर्त हैं। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने कहा कि 15 नवंबर से लेकर 13 दिसंबर के बीच कुल 12 दिन शादियों के शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर माह की बात की जाए तो शादी के कुल सात शुभ मुहूर्त हैं, जबकि दिसंबर महीने में कुल छह शुभ मुहूर्त रहे हैं। नवंबर माह में 15, 16, 20, 21, 28 व 30 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इसी तरह से दिसंबर माह में विवाह मुहूर्त में एक, दो, छह, सात, 11 व 13 दिसंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed