{"_id":"63fd06d9b34d17d0ea07fe14","slug":"mr-minister-give-me-compensation-for-my-crops-jind-news-c-17-1-79257-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मंत्री जी ...म्हारी फसलों का मुआवजा दिला दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मंत्री जी ...म्हारी फसलों का मुआवजा दिला दो
Tue, 28 Feb 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। परिवेदना समिति की बैठक में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने जनसमस्याएं सुनी। लोगों ने बिजली, सड़क, अवैध कब्जे सहित कई शिकायतें मंत्री से की। मंत्री ने अधिकारियों से जवाब तलब किया और इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
डीसी व एसपी को दिल्ली की पूर्व कमिश्नर किरण बेदी का उदाहरण देते हुए सप्ताह में एक बार जिले का दौरा जरूर करें। इससे कामचोर अधिकारियों में भय का माहौल रहेगा। लोगों का विश्वास भी जिला प्रशासन के प्रति बढ़ेगा तथा शिकायतों की संख्या कम होगी।
रणजीत सिंह चौटाला सोमवार को डीआरडीए कार्यालय में जिला परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। शहर निवासी सुरेश कुमार ने कहा रोहतक रोड पर उसकी 350 एकड़ की पराली के ढेर में बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई थी। उसने मुआवजे की मांग की लेकिन बिजली निगम वाले सुनवाई नहीं कर रहे। इस पर बिजलीमंत्री ने बिजली निगम के एक्सईएन को मामले की जांच कर यदि वास्तविक बिजली के कारण आग लगी हो तो मुआवजा देने के निर्देश दिए। सेक्टर 9 के निवासियों ने टूटी सड़कों संबंधित शिकायत मंत्री से । जिस पर अधिकारियों ने बताया कि ने मंत्री को आश्वासन दिलाया कि इनका एस्टीमेट बना दिया गया है और जल्द ही इसको ठीक करवा दिया जाएगा। उन्होंने राजकुमार निवासी स्कीम नंबर 19 की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को कहा कि वह स्कीम नंबर 19 क्षेत्र में बड़ा गेट बंद रखें ताकि बड़े ट्रक रात के समय रिहायशी एरिया में व्यावसायिक कार्य नहीं कर सकें। उन्होंने नगरपरिषद के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित करें कि रात को किसी भी तरह का शोर न हो और कॉलोनीवासी आराम से रह सकें। बूढ़ाबाबा बस्ती निवासी सीमा देवी ने शिकायत करते हुए कहा कि उसका डीआरडीए से बार-बार रिजेक्ट हो जाता हैं। इस पर बिजली मंत्री ने अधिकारी को आदेश दिए कि प्रार्थी की नियमानुसार कागजी कार्रवाई पूरी होने पर उनकी यथा संभव मदद करें। बड़ौदा निवासी विजय चहल ने एक मिल पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारी को तुरंत अवैध कब्जा को हटाने के लिए निर्देश दिए। रामा कॉलोनी सफीदों निवासी रामसिंह व कॉलोनी के लोगों ने शिकायत की यहां पर कालोनी में कुछ आदमियों ने एरिया में आस पास के कबाड़ी का काम कर रहे हैं, इससे वातावरण प्रदूषण होता है। इस पर अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि इस समस्या का समाधान हो गया है और वहां से कूड़ा, कचरा व अन्य कबाड़ उठवाकर प्लाट खाली करवा दिया गया है। खटकड़ वासी नन्ही देवी की उसके बच्चे की एसएलसी से संबंधित शिकायत सही नहीं पाए जाने पर उसको फाइल कर दिया गया।
विज्ञापन
उचाना निवासी रामफल द्वारा खेतों में बनाए गए मकान के लिए बिजली कनेक्शन शहरी फीडर से देने के बारे में नियम नहीं होने के कारण शिकायत को फाइल कर दिया गया। गांव थुआ निवासी महताब सिंह की आपसी रंजिश से खतरा होने की जांच के आदेश दिए।